Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2006Starred Question Listed

शोषण से बचाना

श्रीमती रेणु देवी (08) (बेतिया) मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 1996 में विभाग द्वारा  नियमावली बनाया गया जिसमें योग्य दस्तावेज लेखकों द्वारा दस्तावेज लेखन का  प्रावधान किया गया2. क्या यह बात सही है कि पुनः सरकार ने वर्ष 2010 में जनहित में मार्डल कोड लागू कर हस्तलेखन को बंद कर टंकित दस्तावेजों का निबंधन करने का निर्णय लिया जिसके चलते साइवर कैफे वाले गलत तरीके से दस्तावेज बना रहे हैं एवं कुछ बिचौलियों द्वारा वसूली की जा रही है   ;3. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा वर्ष 2012 में निबंधन सॉफ्टवेयर प्रक्रिया से दस्तावेज का निबंधन प्रारंभ किया गया है  जिसका दुरुपयोग  साइबर कैफे संचालक  गलत तरीके से कर रहे  है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो  सरकार कब तक सीटीजन लौगिन की व्यवस्था  कर साइवर कैफे से बनाये दस्तावेजों पर अंकुश लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्रीमती रेणु देवी (08) (बेतिया)
Department
मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग
Ministry
मध् निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग
MLA Profile
RENU DEVI (08)
RENU DEVI (08)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bettiah - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
01 Nov 1959
Address
Lal Bazar, Near Power House Bettiah, District-West Champaran, Bihar, Pin Code-845438