क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत कोहरा नदी के 62 आडी पर बने पुल ध्वस्त होने के कारण वहॉ के करीब 1000 हजार एकड़ जमीन सिचाई के बिना बंजर हो रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्न कर्ता सदस्य ने इस पुल का जिर्णोद्धार करने हेतु वर्ष 2024 में विभाग को लिखा था जिसपर आज तक कोई कारवाई नहीं हो सकी है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?