क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चमी चम्पारण जिलान्तर्गत बगहा विधान सभा के ग्राम– भातौडा से ग्राम–इंगलिशिया तक तिरहुत मुख्य नहर पर निर्मित R.D.–141.00 से R.D.–215.00 तक कुल दस पुलों की संख्या है;2. क्या यह बात सही है कि इन पुलों की चौड़ाई कम होने तथा साइड वाल नहीं होने के कारण हर समय पुलों से आवागमन के समय खतरा बना रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं तो, क्या सरकार उक्त पुलो के चौड़ीकरण का कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?