क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड के कुतलुपुर पंचायत में गंगातट पर बसा हरीबाबु टोला से रामसिंह टोला तक का इलाका घनी आबादी क्षेत्र है; जिसका तटीय विस्तार लगभग 4-5 कि॰मी॰ तक है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित इलाके में बसे लोग गंगानदी के कटाव के कारण हर वर्ष विस्थापित होने को विवश हैं, साथ ही इनके जान-माल के नुकसान की खतरनाक स्थिति भी बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार खंड-1 में वर्णित तटीय इलाके पर कटाव निरोधी कार्य कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?