क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलांतर्गत बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर उत्तरी पंचायत स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, बरियारपुर कार्यरत है; जिसका भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पशु चिकित्सालय वर्त्तमान में मात्र 2 कमरों के भवन में संचालित हो रहा है, जबकि इस पशु चिकित्सालय से बरियारपुर सहित आसपास के तीन प्रखंडों के दर्जनों गांव के पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं; जिससे अक्सर पर्याप्त कमरों के अभाव में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार करते हुए अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?