क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत सदर प्रखंड स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय के सभी शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात् आज तक एक भी शिक्षक का पदस्थापन विभाग द्वारा नहीं किया गया है; जिससे इस विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पूर्णतः ठप्प है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की स्वीकृत पदों के विरूद्ध पदस्थापन कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?