क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुुंगेर जिलांतर्गत सदर प्रखंड स्थित +2 गांधी उच्च विद्यालय, कुतलुपर में मात्र 2 कमरों में पठन-पाठन का कार्य हो रहा है; जिससे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि खंड-1 में वर्णित विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड-1 में वर्णित विद्यालय में पठन-पाठन हेतु पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त कमरों के निर्माण सहित चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?