क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला से गुजरने वाली फोरलेन एक्सप्रेस वे मुंगेर को भागलपुर-झारखंड से जोड़ती है, मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के करहड़िया दक्षिण पंचायत से कोई सम्पर्क पथ नहीं होने के कारण उक्त पंचायत सहित अन्य पड़ोसी पंचायतों की लगभग 25000 से भी अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार दक्षिण पंचायत को उक्त फोरलेन एक्सप्रेस वे से कबतक जोड़ने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?