क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विभाग में एम॰आई॰एस॰, डाटा प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी प्रकृति के महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य ड्रीमलाईन टेक्नोलाॅजी जैसी बाह्य एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त कर्मियों द्वारा कराये जा रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि ड्रीमलाईन टेक्नोलाॅजी आउटसोर्सिंग एजेंसी के विरूद्ध समय-समय पर धन लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति करने, डाटा एवं तकनीकी सूचनाओं की गोपनीयता भंग करने, धोखाधड़ी, अनुबंध उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताओं से संबंधित आरोप लगते रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार ड्रीमलाईन टेक्नोलाॅजी जैसी बाह्य एजेंसियों के विरूद्ध गोपनीय जाँच कराने तथा दोषी पाये जाने पर ब्लैकलिस्ट करने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?