क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत बदुआ (हनुमना) डैम पर्यटन का केन्द्र है, किन्तु यह पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि सरकारी श्रावणी मेला के दौरान अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुगण उक्त डैम के पर्यावरणीय, प्रकृति पदन्त सौदर्य छराओं को देखने के लिए अपना समय व्यतीत करते है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक ,नहीं तो क्यों?