क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिलान्तर्गत चान्दन प्रखंड के पश्चिमी कटसकरा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए वर्ष 2025 में ही विभागीय टैंडर हो चुका है, परन्तु अबतक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि खंड-1 में वर्णित पंचायत, जो घनी आबादी वाला इलाका है के मरीजों को स्वास्थ्य उपकेन्द्र के अभाव में ईलाज के लिए आज भी 6-7 कि॰मी॰ दूर अवस्थित दूसरे पंचायतों में जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार खंड-1 में वर्णित पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?