क्या मंत्री, डेयरी, मत्सय एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला में जिला पशुपालन पदाधिकारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी (चलन्त) का पद वर्तमान में रिक्त है?2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के प्रखंड गोरेयाकोठी एवं बसंतपुर सहित अन्य 27 स्थानों पर प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारियों का पद रिक्त होने के कारण पशुपालकों को पशुओं के इलाज में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त रिक्त पदों पर प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सकों की पदस्थापन कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?