क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे की:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के संकल्पानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन औसतन 22-23 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित है ;2.क्या यह सही है कि सिवान जिला के गोरेयाकोठी एवं लकड़ी नबीगंज प्रखंडों में मात्र 10-12 घंटे बिजली मिल रही है, जिसमें 45 से 145 वोल्ट रहने के कारण पंखे, मोटर एवं ए.सी. चलने में कठिनाई होती है ;3.क्या यह सही है कि गोरेयाकोठी प्रखंड के हुलासछपरा, गो0 दुबेटोला सहित 29 गांवों तथा लकड़ी नबीगंज के मराछी, उज्जैन सहित 18 गांवों में जर्जर तार टूट रहे है, जिससे बिजली बाधित रहती है और बड़ी दुर्घटना की आंशका बनी रहती है;4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सभी गांवों के जर्जर तार एवं ओवरलोडेड ट्रांसफाॅर्मर कबतक बदलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?