क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिल के गोरेयाकोठी प्रखण्ड में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 7 उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत है, किन्तु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि गोरेयाकोठी प्रखण्ड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र, सिसई में चिकित्सक का पद रिक्त है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त प्रखण्ड में स्वीकृत उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों पर पदस्थापन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?