क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत गोरेयाकोठी प्रखंड के पंचायत गोरेयाकोठी में स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की अंगीभूत ईकाई नारायण महाविद्यालय, गोरेयाकोठी में वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान तथा अर्थशास्त्र में स्वीकृत पदों पर एक भी शिक्षक कार्यरत नही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का 47 पद स्वीकृत है, जबकि वर्तमान में स्वीकृत पदों की तुलना में मात्र 04 ही शिक्षकेतर कर्मचारी कार्यरत है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार नारायण महाविद्यालय, गोरेयाकोठी ;सिवानद्ध में शिक्षक/ शिक्षकेतर कर्मचारियों के रिक्त पदों कर शीघ्र नियुक्ति - पदस्थान कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?