क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत गायघाट विधानसभा क्षेत्र के कटरा प्रखण्ड में माँ चामुंडा स्थान जो प्राचीन एवं अत्यंत प्रसिद्ध आस्था का केंद्र है, जहाँ सालों भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण पूजा-पाठ, मुंडन आदि संस्कारों में आते हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के दृष्टिकोण से देश के विभिन्न महानुभावों के साथ तत्कालीन उप राष्ट्रपति के आगमन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हुई है परन्तु संरक्षण एवं पर्यटकीय मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण पर्यटकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर सकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थलों का संरक्षण कराते हुए पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा सौंदरीकरण कराकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?