क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला के प्रखंड मधुबनी अंतर्गत 'धनहा पुल' पर रात के समय अत्यधिक अंधेरा रहने के कारण लगातार चोरी की घटनाएं और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?