क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के अंतर्गत सोहगी बरवा पंचायत के सिसई गाँव में लगभग 2.5 किलोमीटर तक बांध का भारी कटाव हो जाने के कारण चौतरहवा से बासी रोड़ NH-727 उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से खतरे की जद में आ गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन और बांध की सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है,यदि हाँ, तो सरकार बांध की सुरक्षा एवं कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?