क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत ग्रामीण कार्य प्रमण्डल मढ़ौरा, सारण के तरैया बाजार SH-73 से YDBS कॉलेज तरैया, माधोपुर बड़ा होते हुए हसनपुर बनिया पथ जो प्रखण्ड का प्रमुख पथ है एवं मशरक टोले गोपालवाडी SH-90 से डोइला-कुम्हैला पथ जो कि जनहित के लिए बहुत ही उपयोगी सड़क है, इन दोनों पथ का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथों का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?