क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के सिकटा प्रखंड के मासवास गांव के वार्ड 12 में मंजू महतो समेत 10 (दस) परिवारों के घरों के उपर से 11000 वोल्ट का जर्जर विद्युत तार अत्यंत ही नीचे से गुजरता है जिससे जान माल की क्षति होने की संभावना बनी है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वार्ड 12 के घरों के बचाव के लिये किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर पोल गड़वाने व जर्जर तार बदलने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?