क्या मंत्री , गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला अंतर्गत मैनाटांड प्रखंड के सकरौल और घोड़पकड़ी गांव के कब्रिस्तान की चहारदीवारी अब तक नहीं हुई हैं; जिसके कारण अतिक्रमण और उससे जुड़े अन्य तरह के विवादों की आशंका बनी रहती है; यदि हा, तो सरकार कब तक दोनों कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?