Back to Legislative Questions Repository
Q.No 63Starred Question Listed

मदरसा शिक्षकों का वेतन

श्री वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (09) (सिकटा) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि विभाग के पत्रांक-10/मु० 62/2020-04 दिनांक- 02.01.2024 के द्वारा 205 कोटि के 98 मदरसों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया था, 2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त सन्दर्भ में 205 कोटि के मदरसों के लिये विभागीय संकल्प सं० 1090 दिनांक-29.11.1980 के सभी शर्तों को पूर्ण कर बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा वांछित अभिलेख स्पष्टीकरण सहित जमा करने का आदेश निर्गत हुआ था, जिसे वेतन रोक वाले 98 मदरसों ने मदरसा शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में बहुत पहले जमा कर दिया है लेकिन मदरसा शिक्षा बोर्ड के स्थायी अध्यक्ष और समिति के न होने से शिक्षकों का वेतन अभी तक लंबित है, 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जिन 98 मदरसों के शिक्षकों के वेतन पर रोक लगायी गयी है उनका वेतन निर्गत करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (09) (सिकटा)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Birendra Prasad Gupta (09)
Birendra Prasad Gupta (09)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Sikta - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Sep 1966