क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1 क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग नरकटियागंज अंतर्गत मथुरा -बेलबनिया- गोपालपुर पथ में बेलबनिया के पास मनिचारी नदी पर हाईलेबेल ब्रिज बना है; 2.क्या यह बात सही है कि मथुरा से बेलबनिया के बीच बनी फुसनी आरडब्ल्यू डी सड़क जर्जर है और रेलवे लाइन के पास उसमें एक पुल ध्वस्त है, जबकि उपर्युक्त पुल पर पहुचने के लिए और पुल से आगे गोपालपुर- भाभटा- हैसवा रोड़ तक जाने के लिए मनरेगा से निर्मित कच्ची सड़क का पक्कीकरण नहीं होने के कारण आम जनता को आवागमन में असुविधा हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार मथुरा-बेलबनिया-गोपालपुर सडक का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?