क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग नरकटियागंज अंतर्गत बेहरा से बेहरी बनी 40 साल पुरानी सड़क सीरिसिया से बेहरी वाला भाग और बेहरा से लठियाही वाला भाग आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि दोनों सड़के न होने से स्कूल जाने और गांवों की जनता को आवागमन में असुविधा हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उपर्युक्त दोनों खंडों के सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?