क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत मैनाटाड़ प्रखंड वर्मा पंचायत के सेरवहाॅ गांव के पास विरहा, कौरेना नदी से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बालू खनन की स्वीकृति दी गई है; 2.क्या यह बात सही है कि 2020 में उपर्युक्त गांव सेरहवा के पास बिरहा, कौरेना नदी में बालू खनन के कारण फैले बाढ़ से 21 घर, 33 किसानों की 25 एकड़ जमीन और बरवा सहनौला आरडब्लूडी सड़क कट गई थी; वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सड़क को बचाने के लिए कटाव रोधी कार्य करना पड़ा है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार सेरहवाॅ गांव के पास विरहा, कौरेना नदी के कटाव से खेती-बाड़ी, गांव, घर और सड़क को बचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बालू खनन की स्वीकृति के आदेश को रद्द करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?