क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करवंदिया में क्रशर मशीन को बंद करने से 50,000 मजदूर भूखमरी के कगार पर आ गए है; जबकि राज्य के अन्य जिलों में क्रशर मशीन चलाया जा रहा है, जिसके कारण रोहतास तथा अगल-बगल के जिला में गिट्टी महंगा मिल रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक रोहतास जिला के करवंदिया में बंद क्रशर मशीन को पुनः चालू करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?