क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - 1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के तिलौथु बाजार में बस स्टैण्ड एवं ऑटो स्टैण्ड नहीं होने से ग्रामीण जनता को काफी कठिनाई होती है तथा प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है जबकि बस स्टैण्ड के लिए जमीन भी उपलब्ध है;यदि हाँ तो सरकार कबतक रोहतास जिला के तिलौथु बाजार में बस एवं ऑटो स्टैण्ड बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?