क्या मंंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि खगडि़या जिला से अलौली-खगडि़या- पटना, अलौली -बखरी -पटना तथा अलौली से कुशेश्वर स्थान दरभंगा की सीधी सरकारी बस सेवा नहीं है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त स्थानों से प्राप्त प्रतिदिन हजारों जनता राजधानी पटना एवं दरभंगा की यात्रा करते है, सरकारी बस सेवा नहीं होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई होती है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो सरकार ऊपर वर्णित स्थानों पर सरकारी बस सेवा चलाने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?