क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के अलौली विधान सभा अंतर्गत रौन पंचायत से लेकर सुम्बा तक 15.00 किमी सड़क नहीं है, जिससे आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार खगडिया जिला के उक्त स्थान के सडक का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?