क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के प्रखंड राजनगर में दलित टोला से एकल पथ से जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में मुख्य सड़क से रांटी मुसहरी एवं मुख्य सड़क से चपाही टोल दोनों सड़कों को बनाने का स्वीकृति प्रदान किया गया था, परन्तु संवेदक द्वारा प्रथम चरण का कार्य (बालू और मेटल) बिछा कर छोड़ दिया गया जो आज तक नहीं बना सका हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?