क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के श्रीरामपुर ठूठी जी.एन बांध से नाशधार तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण में पुल निर्माण का कार्य 8 वर्षो पूर्व हो चूका है, इस पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ नही होने के कारण यह पुल लटकता पुल बन गया है, तथा इस पथ का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हेतु नोडल अधिकारी के यहां लम्बित है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक इस पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ बनाने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?