क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि खगडि़या जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत के मुरादपुर मध्य विद्यालय का भवन पिछले दो साल से जर्जर है; 2. क्या यह बात सही है कि विभाग के द्वारा राशि भी आवंटित कर दी गयी फिर भी स्कूल नहीं बन पा रहा जिससे लगभग हजारेां बच्चे को बाहर में बैठना पड़ता है; 3. क्या यह बात सही है कि स्कूल की जमीन अतिक्रमण मुक्त है और कोई विवाद भी नहीं होने के बावजूद विद्यालय निर्माण नहीं किया जा रहा है; 4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक माधवपुर पंचायत के मुरादपुर मध्य विद्यालय का भवन निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?