क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि - 1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलांतर्गत परबत्ता प्रखंड के देवठा पैंकात पंचायत स्थित बदला नगरपाड़ा बांध पर मिरकेल में अतिरिक्त स्लूइस गेट के निर्माण कि तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, 2 क्या यह बात सही है कि पहले के स्लूइस गेट के डाउन स्टिर्म में गाद जमा होने के कारण पानी नही जाता है, जिसके कारण हजारों बीघा खेती योग्य जमीन में पानी जमा रहने से किसान खेती नही कर पाते है ,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त तकनीकी प्राप्त स्लूइस गेट का निर्माण कराने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?