क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलांतर्गत गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव से भूरिया, कटघरा, आश्रम टोला जाने वाली मार्ग पर भूरिया के पास ध्वस्त पुलिया का निर्माण 2018 में हुआ तथा 2019 में पुल बह गया जबकि पुल टूटने के पांच साल बाद भी उक्त पुल का निर्माण नहीं हो सका है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त पुल का निर्माण हेतु प्रबंधक निदेशक बि०रा०पु०नि०नि०लि०, पटना के पत्रांक 500 दिनांक 28.03.2024 द्वारा अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार, पटना को 15,03,72,000.00 (पंद्रह करोड़ तीन लाख बहत्तर हजार) का प्राक्कलन तैयार कर प्रशासनिक अनुमोदन हेतु भेजा गया है लेकिन आजतक प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए उक्त पुल का निर्माण कार्य कबतक प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?