क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे कि- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत चानन पंचायत स्थित डेंगराही घाट पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य संवेदक द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त उच्च स्तरीय पुल का ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?