क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित बहोरवा से बेलडावर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को विवश है और पिछले लोक सभा चुनाव में विगत कई वर्षों से सरकार द्वारा इस सड़क का निर्माण नहीं किए जाने के कारण उपजे जनाक्रोश के कारण स्थानीय लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में बोट का बहिष्कार किया, यदि हाँ तो सरकार कबतक ऐसे महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का विचार रखती है, नही तो क्यों?