क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-1.क्या यह बात सही है कि वर्ष 2024 के सितंबर माह में अतिवृष्ट व कोसी बराज से अधिकतम जल निकासी से उत्पन्न बाढ़ की समस्या के कारण सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं महिषी प्रखंड के हजारों किसानों की ख़रीफ फसलें बर्बाद हुई परन्तु जानकारी के अभाव में सैंकड़ों किसानों डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन समय पर जमा नहीं कर पाये जिसके कारण वे आज तक कृषि इनपुट अनुदान की राशि से वंचित है। यदि हॉ, तो सरकार ऐसे अन्नदाता किसानों को कृषि इनपुट अनुदान की राशि देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?