क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोरवा विधानसभा क्षेत्र के अधीन मोरवा, ताजपुर और पटोरी प्रखंडो में किसानों द्वारा बहुतायत रूप से मक्का की खेती की जाती है,2. क्या यह बात सहीं है कि उपर्युक्त प्रखंडो में युरिया, खाद्य की कमी के कारण किसानो को काला बाजारी के तहत छः सौ (600) से सात सौ (700) रुपये तक युरिया खाद्य की खरीद करनी पड़ रहीं है जिससे उन्हें आर्पिक क्षेत्र हो रही है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त प्रखंडो में खाद्य की कालाबाज़ारी रोकते हुये किसानों को उचित मूल्य पर खाद्य आपूर्ति कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?