क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है, कि बिहार में बड़े पैमाने पर बटाईदार किसानों द्वारा खेती की जाती है, परन्तु बटाईदार किसानो का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, और न पहचान पत्र दिया जाता है।2. क्या यह बात सही है, कि सरकार द्वारा खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि पर दिए जाने वाले अनुदान के साथ पी० एम० किसान सहायता योजना की राशि का लाभ जमीन मालिकों को दिया जाता है, जिससे असल में खेती करने वाले बटाईदार किसान वंचित रहते है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार वास्तव में खेती, किसानी संभाल रहे बटाईदार किसानों को पहचान पत्र देकर कृषि अनुदान आदि,को हासिल करने का अधिकार देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?