क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के संकल्प सं०-12534, दिनांक- 17/09/2018 के आलोक में दिनांक 12/02/2019 को मंत्री परिषद् की निर्णय के तहत 222 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को संविदा पर नियोजित किया गया था,कार्य अनुभव के आधार पर इन्हें नियमित किये बगैर वर्तमान में BPSC द्वारा परीक्षा लेकर 318 उक्त पद के विरुद्ध 315 अभियर्थियों को उतीर्ण घोषित किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक पूर्व से कार्यरत प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को भी सक्षमता परीक्षा लेकर उनको नियमित करने का विचार रखती है , नही तो क्यों ?