क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत ओबरा प्रखंड अंतर्गत बेल पौथु रोड से महसी सड़क अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण जन समुदाय को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यह पथ तीन प्रखंड ओबरा, रफीगंज, गोह के गाॅवों को जोड़ती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?