क्या मंंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत दाउदनगर नगर परिषद् क्षेत्र में बस पड़ाव स्थापित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के पत्रांक 03 दिनांक 04.01.2022 द्वारा अंचल कार्यालय दाउदनगर को जमीन उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखा गया था, लेकिन आज तक बस पड़ाव निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उपर्युक्त बस पड़ाव के लिए भूमि उपलब्ध कराते हुए बस पड़ाव का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?