क्या मंंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तगर्त दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत पटना मुख्य नहर से 38.90 कि0मी0 के बायें भाग से निसृत पंडित जी का नाला (करहा) जीर्णशीर्ण अवस्था में होने के कारण स्थानीय किसानों को सिंचाई में कठिनाई होती है, यदि हाॅं, तो सरकार कब तक उक्त नाला (करहा) का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों