क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत ताजपुर नगर परिषद् के वार्ड संख्या-2 साहु चौक से लाइन होटल एनएच-28 तक तथा ताजपुर वार्ड संख्या-11 थाना चौक से गोला रोड होते हुए नीम चौक तक जानेवाली सड़क र्जजर हो जाने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़को का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्योें?