क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नगर परिषद क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन के निर्माण का निर्णय 2 वर्ष पूर्व लिया गया था;2.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के पटोरी और ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में अभी तक सम्राट अशोक भवन का निर्माण नहीं हुआ है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त नगर परिषद क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?