क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मानपुरा पंचायत में प्रेमशंकर भंडारी के घर से संस्कृत विद्यालय कस्बे आहर होते हुए राजखण्ड मुख्य सड़क तक तथा रामापुर महेश पंचायत के सलेमपुर वार्ड सं0-1 से मानपुरा पंचायत के साधु गाछी वार्ड सं0-8 तक सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र की जनता को आवगमन में काफी असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कब तक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?