क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ग्राम करबा प्रखंड पटोरी, थाना - हलई निवासी आदर्श कुमार, पिता वीरचन्द कुमार की मृत्यु दिनांक 19.05.26 को विषैला सांप के काटने से हो गयी थी, जिसका हलई थाना में कांड सं0 - 04/26, दिनांक 23.05.2026 दर्ज है किन्तु मृतक के परिवार को अभी तक सरकारी मुआवजा नहीं मिलने से उनके सामने वित्तीय कठिनाई उत्पन्न हो गयी है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उपरोक्त मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा राशि देने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?