क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतालने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड के विभिन्न घाटों, विशेषकर रानीगंज प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत सोझा घाट, काला बलुआ पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर एवं पनभरनी घाट सहित अन्य स्थानों पर वर्षों से संचालित नावों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है;2.क्या यह बात सही है कि संबंधित अंचलाधिकारी एवं पंचायत स्तर के कर्मियों द्वारा नाविकों से स्वयं नाव की मरम्मत कराने तथा बाद में विभाग से राशि दिलाने की बात कही जा रही है, जबकि अधिकांश नाविक आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं और मरम्मत कराने में सक्षम नहीं हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड के सभी पुराने एवं जर्जर नावों को बदलकर बाढ़ प्रभावित घाटों पर नई एवं सुरक्षित नाव उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?