Back to Legislative Questions Repository
Q.No 526Starred Question Listed

गोताखोर टीम की प्रतिनियुक्ति

श्री सियाराम सिंह (179) (बाढ़) आपदा प्रबंधन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ नगर परिषद अंतर्गत उमानाथ घाट गंगा नदी तट पर स्थित एक प्रमुख घाट है;2. क्या यह बात सही है कि घाट पर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग स्थान करते हैं तथा घाट पर स्नान एवं नाव दुर्घटना के दौरान हर साल गंगा नदी में डुबने से आमजन की मृत्यु हो जाती है। 28 मई, 2026 को नाव पलटने से 7 (सात) व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बाढ़ नगर परिषद अंतर्गत उमानाथ घाट पर जान-माल की क्षति से बचाने हेतु स्थायी रूप से एस0डी0आर0एफ0 की गोताखोर टीम की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री सियाराम सिंह (179) (बाढ़)
Department
आपदा प्रबंधन
Ministry
आपदा प्रबंधन विभाग
MLA Profile
SIYARAM SINGH (179)
SIYARAM SINGH (179)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Barh - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mahi Hospital, Panchsheel Nagar, Ward No.-25, Post-Barh, Thana-Barh, District-Patna, Pin-803213