क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बेलछी प्रखण्ड स्थित अन्दौली दरवेशपुरा पंचायत के ग्राम कैमा के पूर्व में स्थित शिव मंदिर से लेकर नरपति स्थान (मेन रोड) तक लगभग 1.5 किलोमीटर कच्ची सड़क रहने के कारण बरसात के दिनों में आम जनता को आवगमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?